आरसीबी
- फोटो : ANI
आरसीबी शीर्ष पर बरकरार
पंजाब के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीमें हैं जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई हैं। आरसीबी, पंजाब और दिल्ली के एक समान अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार से चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर ने तीन-तीन मैच खेल लिए हैं और इन टीमों के एक समान दो अंक हैं। दिलचस्प बात यह है कि सभी 10 टीमों ने जीत का खोल लिया है।
आइए जानते हैं एक अप्रैल तक के मैच के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है...