फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हो सकती है पंत की छुट्टी, ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग XI

Fri, 30 Aug 2019 11:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
आठ महीने ले लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी। 30 अगस्त (शुक्रवार) से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी। टी-20 और वन-डे सीरीज जीतने के बाद अब विराट सेना टेस्ट सीरीज जीतकर अपने कैरेबियाई दौरे का विजयी अंत करना चाहेगी।  

पहला टेस्ट जीतने के बावजूद कप्तान विराट कोहली के उपर दबाव इस बात को लेकर होगा कि वह किसे अंतिम एकादश में मौका दें और किसे बाहर रखें। ऐसे में आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
विज्ञापन

2 of 7
मयंक-राहुल - फोटो : social media
ओपनर्स
पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाने के बावजूद मयंक अग्रवाल को एक बार फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। उनके जोड़ीदार के रूप में उनके साथी केएल राहुल पर टीम फिर से भरोसा जता सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट-पुजारा
मध्यक्रम
पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रहाणे के साथ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी की जगह पक्की है और यहां शायद ही कोई बदलाव हो। 

4 of 7
रिदिमान साहा - फोटो : getty
विकेटकीपर
भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत का वेस्टइंडीज दौरा निराशाजनक रहा है। टी-20, वन-डे और एक टेस्ट मैच मिलाकार उनके बल्ले से मात्र एक अर्द्धशतक निकला है और वे अभी भी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रिधिमान साहा को इस मैच मे आजमा सकती है।  
विज्ञापन

5 of 7
रविंद्र जडेजा
आलराउंडर
पहले टेस्ट में गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा की जगह पक्की है और वे एक बार फिर से टीम के लिए आलराउंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी
इस क्षेत्र में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले क्योंकि पहले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम एक बार फिर से इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तिकड़ी पर ही भरोसा दिखा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के संभावित XI खिलाड़ी
मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिधिमान साहा, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें