फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

Wed, 18 Jan 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
टीम इंडिया रविवार 15 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की जंग का आगाज करेगी। इस प्रतियोगिता में दोनों टीमें 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेंगे। हालांकि टीम चाहेगी कि वो मैदान में उतर कर इस जंग की शुरुआत जीत के साथ करें।
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद यह पहली बार होगा कि टीम कोहली की कप्तानी में सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के खेलना निश्चित ही है, मगर जानिए वो नाम जो कोहली की कप्तानी में पहला वनडे खेल सकते हैं:
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : getty
सलामी बल्लेबाज
कोच अनिल कुंबले का कहना है कि अजिंक्य रहाणे टॉप ऑर्डर में खेलेंगे। रहाणे ने अपने करियर के 72 में 42 वनडे बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेले हैं। इसके अलावा रहाणे के साथ लोकेश राहुल को मैदान उतारा जा सकता है। हालांकि कोहली शिखर और राहुल की जोड़ी को मैदान पर उतार सकते हैं, क्योंकि धवन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
मध्यक्रम
नंबर 3 पर कप्तान कोहली का आना तय है। कोहली के बाद धोनी और युवराज मध्यक्रम की रीढ़ बने रहेंगे। हालांकि यदि कप्तान और कोच रहाणे से ओपनिंग करवाते हैं, तो मनीष पांडे को नंबर 6 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। मगर धवन के ओपनिंग करने पर रहाणे मध्यक्रम में खेलेंगे और पांडे को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
ऑलराउंडर
इस स्थान पर टीम के पास रविंद्र जडेजा के अलावा दो विकल्प हैं। हार्दिक पांड्या जैसी युवा प्रतिभा ने अच्छा प्रभाव डाला है, तो दूसरी तरफ केदार जाधव ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ असरदार बॉलिंग की थी। मगर टीम मैनेजमेंट पांड्या पर अनपा दांव खेलेगा, जो नंबर सात पर खेलेंगे।
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

6 of 7
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
स्पिनर
युवराज और जडेजा जैसे स्पिनर के साथ टीम अश्विन जैसा गेंदबाज और भी खतरनाक हो जाते हैं। अश्विन भले ही विकेट न लें, मगर वो दबाव बनाने और रन रोकने में माहिर हैं। अश्विन बल्ले का भी भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं। अश्विन, जडेजा और युवी पर स्पिन विभाग का दारोमदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में जीत का बिगुल बजाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 सितारे

7 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
तेज गेंदबाजी
तेज गेंदबाजी में भी टीम के पास तीन विकल्प हैं। पांड्या मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं, जो बीच ओवर में गेंदबाजी कर सकते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में कप्तान बुमराह और भुवनेश्वर को आजमा सकते है, जो डेथ ओवर में भी किफायत के साथ बॉलिंग कर सकते हैं। भुवी स्विंग स्पेशलिस्ट हैं, तो बुमराह यॉर्कर में माहिर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें