फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

Wed, 18 Jan 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने गुरुवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में उतरेगी। पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन कर हार को जीत में बदलने वाली टीम इंडिया के हौंसले बुलंदी पर होंगे। इसके साथ ही कप्तान कोहली की नजर होगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करें और तीसरे मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकें।
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
कटक वनडे भी बल्लेबाजों के लिए सौगात होगा, जहां जमकर कर बरसने की पूरी संभावना है। कटक वनडे से पहले भारतीय टीम के फैंस भले ही किसी बदलाव की उम्मीद न करें, मगर कोहली पिच के अनुकूल बदलाव करने में जरा भी नहीं हिचकते। जानिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के टॉप इलेवन:
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

3 of 7
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन - फोटो : ESPN
ओपनर
कप्तान कोहली शिखर धवन और लोकेश राहुल की जोड़ी को एक मौका और देंगे। दोनों के बीत टक्कर है कि चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा का पार्टनर कौन होगा। हालांकि कोहली के पास रहाणे का विकल्प भी खुला है, मगर कोहली पहले मैच की तरह ही इस बार भी इस जोड़ी पर एक बार फिर भरोसा जता सकते हैं। अपनी प्रेस वार्ता में कोहली ने इस जोड़ी को आजमाने के संकेत दिए थे।

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
मध्यक्रम
कप्तान कोहली नंबर तीन पर तय हैं। धोनी नंबर 4,5 या 6, किसी भी क्रम पर खेल सकते हैं। युवराज सिंह को एक मौका और मिल सकता है। ऐसे में अजिक्य रहाणे एक बार फिर बेंच पर नजर आ सकते हैं। केदार जाधव ने नंबर 6 पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

5 of 7
केदार जाधव
ऑलराउंडर
टीम इंडिया में ऑलराउंर की भूमिका नंबर कई खिलाड़ी निभा रहे हैं। टीम के पास कई बल्लेबाज ऐसे हैं, जो बीच में किफायती ओवर डाल सकते हैं। केदार जाधव और युवराज सिंह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने पहले वनडे में दिखा दिया कि बल्लेबाजी में भी उनपर भरोसा किया जा सकता है। इसके अलावा जडेजा भी टीम में हैं।
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

6 of 7
अश्विन - फोटो : getty
स्पिनर
टीम इंडिया के लिए एक दिक्कत इस विभाग मे हैं। अश्विन वनडे में थोड़ी नेगेटिव गेंदबाजी करते नजर आते हैं। टेस्ट में अश्विन जिनते आक्रामक हैं, वनडे में उतने ही रक्षात्मक। ऐसे में शायद कोहली अमित मिश्रा को टीम में जगह दें, मगर इस बात की संभावना कम ही है। अनुमान के मुताबिक कोहली एक बार फिर अश्विन और जडेजा पर दांव लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटक वनडे में विराट कोहली टीम में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

7 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
तेज गेंदबाज
टीम इंडिया के पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह का नाम तय है। दूसरे गेंदबाज के रूप में इस मैच में शायद भुवनेश्वर को मौका दिया जा सकता है। ओडिशा भुवी का गृह राज्य है और ऐसे वो अपने होमग्राउंड पर जरूर खेलना चाहेंगे। साथ ही उमेश नई गेंद के साथ लय नहीं पकड़ पा रहे हैं और टीम को सफलता दिलाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें