फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ बन रहे टीम इंडिया की 'मिनी रन मशीन', तूफानी हाफ सेंचुरी जड़कर फिर किया धमाका

Wed, 17 Oct 2018 07:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ  के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। राजकोट टेस्ट में 134 रन की शानदारी शतकीय पारी के बाद अब पृथ्वी ने एक और अद्भुत पारी खेलते हुए दिग्गजों को चौंका दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
टेस्ट सीरीज खत्म होते ही पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तेज अर्धशतक ठोका है। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी ने महज 34 गेंद पर ही अर्धशतक बना डाला। शॉ ने इस पारी में 8 चौके और दो छक्के जड़े।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
बता दें कि इससे पहले भी वह तीन आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट में पृथ्वी अब तक  34, 34. 36 और 41 गेंद पर अर्धशतक बना चुके हैं। अब तक महज चार मुकाबले खेलने वाले पृथ्वी ने मुंबई के लिए 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं।

4 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी के बल्ले से अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं। टूर्नामेंट के चारों ही मुकाबले में उन्होंने पचास का आंकड़ा जरूर पार किया है। टूर्नामेंट का आगाज उन्होंने रेलवेज के खिलाफ 81 गेंद पर 129 रन की आतिशी पारी खेलकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए। कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद पर 60 रन की पारी खेली तो बड़ोदा के खिलाफ महज दो रन से शतक के चूक गए। 12 चौके और 5 छक्के की मदद से पृथ्वी ने यहां 98 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें