फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में कुंबले ने सबसे पहले शाहिद अफरीदी को आउट किया और फिर उसके बाद सभी विकेट झटके। जब कुंबले 9 विकेट ले चुके थे, तब कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरी एंड से गेंदबाजी कर रहे जवागल श्रीनाथ को कहा कि वह ऑफ स्टंप से बाहर गेंद फेंकें, ताकि उन्हें विकेट न मिले और कुंबले विकेट मिल सके।