फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ खेल रहे थे जादुई पारी, कमेंटेटर बोले- मिल गया 'सचिन तेंदुलकर'

Mon, 15 Jan 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ ने लाजवाब 94 रन की पारी खेली। कप्तान शॉ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया। इस मैच में बेशक पृथ्वी अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से वह क्रिकेट के कई बड़े दिग्गजों का दिल जीतने में कामयाब हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
न्यूजीलैंड के माउंट मौन्गानुई में दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में पृथ्वी ने अपने बल्ले से मैदान में चारों तरफ रन बटोरे।  पृथ्वी शॉ ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 94 रनों की धुआंधार पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
इस दौरान पृथ्वी के बल्ले से कई ऐसे शॉट निकले, जिन्हें देखकर स्टेडियम में कमेंटेटर के रूप में मौजूद इयान बिशप उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। पृथ्वी का लाजवाब फ्रंट फुट ड्राइव देखने के बाद बिशप ने कहा, 'इस युवा खिलाड़ी ने आज उन्हें सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी।'

4 of 5
विल सदरलैंड
टूर्नामेंट के तीसरे मैच में कप्तान पृथ्वी शॉ को 94 के स्कोर पर विल सदरलैंड ने आउट किया है। सदरलैंड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनजोत कालरा
इस मैच में पृथ्वी शॉ के अलावा टीम के ओपनर मनजोत कालरा ने भी 86 रन की आतिशि पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। इसके अलावा शुभमन गिल ने 63 रन की लाजवाब पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें