कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी 93 रन की पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से मात दी। इस मैच में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दिल्ली डेयरडेविल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। शॉ ने सिर्फ 44 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 5
पृथ्वी शॉ
इसी के साथ पृथ्वी ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पृथ्वी ने 18 साल, 169 दिन की आयु में यह रिकॉर्ड बनाया है। वहीं साल 2013 में संजू सैमसन ने इतने ही समय में यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत
पृथ्वी और संजू सैसमन के बाद ऋषभ पंत की बारी आत है, जिन्होंने 18 साल, 212दिन में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। जबकि मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने पिछले साल 18 साल, 299 दिन में ऐसा कारनामा किया था।
4 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : File
बता दें इस पारी के दौरान पृथ्वी शॉ के बल्ले से कई ऐसे खूबसूरत शॉट निकले, जिन्हें देख क्रिकेट के बड़े दिग्गज भी खुद हैरत में पड़ गए।
खासतौर पर मिचेल जॉनसन की गेंद पर लेग साइड पर लगाए गए उनके हेलिकॉप्टर शॉट ने दर्शकों का दिल ही जीत लिया। पृथ्वी का यह शॉट देखने के बाद तो खुद धोनी भी उनकी बल्लेबाजी में काफी दिलचस्पी रखने लगे होंगे।