फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ इनसे सीखे थे क्रिकेट का ककहरा, अब इंग्लैंड के खिलाफ धूम मचाने को तैयार

Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : File Photo
पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं। 18 बरस के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने स्कूली क्रिकेट में धमाल किया। रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में सेंचुरी जड़ कर आगाज करने और अपनी कप्तानी में इसी साल भारत को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खिताब जिता कर पृथ्वी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पृथ्वी ने भारत ए के लिए दस मैचों में चार सेंचुरी, दो हाफ सेंचुरी सहित साढ़े सात सौ से ज्यादा बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo
पृथ्वी के बहुत कम उम्र में बल्ले से बहुतेरे कारनामे सचिन तेंदुलकर के से हैं। क्रिकेट के कई पारखी इसीलिए पृथ्वी की तुलना तेंडुलकर से करते है। मुरली विजय की इंग्लैंड के मौजूदा दौरे में नाकामी के बाद भारत के लिए बढिया बल्लेबाजी का सिला पृथ्वी शॉ को मिला। पृथ्वी को बतौर ओपनर  मौजूदा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी दो अंतिम टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo
पृथ्वी शॉ को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले उनके क्रिकेट उस्ताद राजू पाठक ने भारत की टेस्ट टीम के लिए बुलावे पर 'अमर उजाला' से कहा, 'पृथ्वी शॉ अब टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उन्हें मौजूदा शिविर के आगामी दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की अंतिम एकादश में मौका मिला तो वह जरूर कामयाब रहेंगे। भारत ए के लिए लगातार बढिया प्रदर्शन करने और रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी के कारण वह टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को जेहनी तौर पर भी तैयार कर चुके हैं। इंग्लैंड में क्रिकेट में कामयाबी के लिए वहां के मौसम में स्विंग गेंदबाजी और गेंद के मूवमेंट को खेलने की कूवत बल्लेबाज में होनी चाहिए और यह पृथ्वी में है। मैंने उनसे बस यही कहा है कि वे अपने नेचुरल खेल पर ही फोकस करें और स्विंग को खेलते वक्त कुछ ज्यादा फोकस रहें।'
  

4 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo
वह बताते हैं, 'पृथ्वी के लिए इंग्लैंड का मौसम नया नहीं है। पृथ्वी जब 12 बरस के थे तो तब वह इंग्लैंड के दौरे पर गए और करीब चार महीने तक इंग्लैंड में खेले।  पृथ्वी इसके बाद भी बतौर नौजवान बल्लेबाज इंग्लैंड में खेल चुके हैं। पृथ्वी बहुत कम उम्र में यह जान गए थे कि इंग्लैंड में कामयाब होने के लिए बल्लेबाज को स्विंग को खेलना आना चाहिए। पृथ्वी को इंग्लैंड में बतौर कामयाब होने के लिए मेरी बतौर क्रिकेट गुरु सलाह यही है वे नई गेंद पर स्विंग और मूवमेंट की थाह लेने के बाद अपने स्ट्रोक खेलें।  पूरी उम्मीद है कि पृथ्वी इंग्लैंड में मेरी नसीहत को तवज्जो देंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo
राजू पाठक बताते हैं, 'पृथ्वी के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी अच्छी बल्लेबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। अब उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने की बारी पृथ्वी की है। स्विंग गेंदबाजी को खेलने के लिए पारंगत होने में अनुभव एक बड़ी भूमिका निभाता है। पृथ्वी जितना ज्यादा इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे उनकी बल्लेबाजी में उतना ही ज्यादा निखार आएगा। इंग्लैंड में पहले टेस्ट में भारत खासे करीबी मैच में बहुत कम अंतर से हारा। सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम इंग्लैंड के मौसम से तालमेल बैठाने में नाकाम रहने के कारण हारी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें