इशांत शर्मा
बता दें कि इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या की धारदार गेंदबाजी के आगे अंग्रेजी बल्लेबाज जूझते नजर आए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहली पारी में इंग्लैंड को 161 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसके कारण मेजबान टीम मैच में पूरी तरह से पिछड़ गई और फिर वापसी नहीं कर पाई। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में हार्दिक 5, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट, जबकि मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए।