फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट से पहले दर्द से कराह रहे थे अश्विन, बच्चियों ने कहा था- 'पापा मत जाओ ऑफिस...'

Thu, 14 Jan 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन और उनकी बेटियां - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने अहम भूमिका निभाकर मैच को ड्रॉ कराया। ये मैच भारत के हाथों से निकलता जा रहा था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस आखिरी दिन के मैच को अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने अपनी दोनों बेटियों (आखिरा और आध्या) के साथ देखा। 
विज्ञापन

2 of 5
रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति - फोटो : Social Media
अश्विन की पत्नी प्रीति ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे कॉलम में बताया, 'मेरी साढ़े चार साल की बेटी आध्या ने उस दिन सुबह अश्विन को दर्द से कराहते हुए देखा और बोली, 'पापा छोड़ दो न, आप इस दर्द में ऑफिस क्यों जा रहे हैं जब घर में ही आराम किया जा सकता है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
रवि अश्विन और हनुमा विहारी - फोटो : ट्विटर @ddsportschannel
प्रीति ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें दर्द का सामना करते हुए हमेशा देखा है, लेकिन इससे पहले ऐसे हालात कभी नहीं आए। वो उठ और झुक नहीं पा रहे थे। मैं कल्पना नहीं कर पा रही थी कि वो आज कैसे खेलेंगे, लेकिन उन्होंने कहा मुझे खेलना होगा।'

4 of 5
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@cricketcomau
प्रीति ने बताया कि मैं हर गेंद को तब तक गिनती रहीं जब तक आखिरी ओवर न फेंका गया। प्रीति ने कहा, 'मैं अपने कमरे में खुशी से उछलने लगी और शोर मचाने लगी। मैं चाहती थी कि मेरी बेटिंयां भी इस पल में शामिल हों। मुझे लगता है कि ये क्यूट लम्हा था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमा और अश्विन - फोटो : ट्विटर
बता दें कि ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद हनुमा विहारी ने 161 गेंदों में 23 रन बनाए। इसके अवाला रविचंद्रन अश्विन ने 128 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। विहारी और अश्विन के बीच 62 रनों की अहम साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें