फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा

Sat, 05 Apr 2025 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 4
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। 
विज्ञापन

2 of 4
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI
1996 विश्व कप को लेकर हुई बातचीत 
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, 1996 विश्व कप टीम के सदस्य के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ निजी तौर पर मिलना सम्मान की बात की है। हमने सिर्फ खेल के बारे में चर्चा की और 1996 से दौरान हमने किस तरह विश्व कप जीता और किस तरह हमने भारत को हराया, इस बारे में बातचीत की। प्रधानमंत्री क्रिकेट के फॉलो करते हैं और वह हर चीज जानते हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: 2009 के बाद पहली बार दिल्ली ने जीते शुरुआती तीन मैच, 5468 दिन बाद सीएसके को उसके घर में दी मात
विज्ञापन

3 of 4
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मोदी - फोटो : PTI
वास ने कहा, न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के नाते, उनका क्रिकेट ज्ञान बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझसे पूछा कि किस तरह हमने भारत को हराया। जब क्रिकेट की बात आती है तो भी भारत सबसे शक्तिशाली देश है। जिस तरह हमने पीएम मोदी से बात की वो वाकई काफी अच्छा रहा। 

विज्ञापन

4 of 4
श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान - फोटो : PTI/ANI
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मोदी को किया सम्मानित
भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।  श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र विभूषण सम्मान' का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें