preity zinta
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रीति ने सहवाग से तब बातचीत की जब मैच के बाद खिलाड़ी चेंज रूम तक भी नहीं पहुंचे थे। मैच में वीरू की रणनीति पर प्रीति ने सवाल खड़े किए थे। मुंबई मिरर ने फ्रैंचाइजी के सूत्र के हवाले से लिखा, 'वीरू ने अन्य मालिकों को कहा कि प्रीति को संभाले। उन्होंने मालिकों को कहा कि वह प्रीति के नखरों पर कोई टिपण्णी नहीं करेंगे, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस को उनके क्रिकेट की स्ट्रेटेजी के बारे में बोलने से परहेज करना चाहिए।'