फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में धूम मचा रहा राहुल द्रविड़ का यह 'खास चेला', ठोक चुका है रणजी इतिहास का सबसे तेज शतक

Fri, 11 May 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
IPL 2018 के 42वें मुकाबले के दाैरान दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। पंत ने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 15 चाैके आैर 7 छक्के शामिल रहे। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा जिसके साथ उन्होंने कई बड़े रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन

2 of 8
बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नवम्बर 2016 में पंत ने रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया। झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में केवल 48 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

3 of 8
19 वर्षीय पंत को इस शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टी-20 टीम की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ 2017 को डेब्यू किया। 2016 अंडर-19 वर्ल्डकप में सरफराज खान के बाद भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत राहुल द्रविड़ के चहेते हैं। पंत को भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर-19 टीम के साथ खेलने का मौका मिला।

4 of 8
द्रविड़ ने इस बल्लेबाज के खेल को तराशा और फिर पंत अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। ऋषभ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के मुरीद रहे हैं। खास बात यह है कि ऋषभ भी गिलक्रिस्ट की ही तरह बाएं हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के सदस्य रहे पंत का नाम सबसे पहले तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने नेपाल के खिलाफ मात्र 24 गेंदों पर ही 78 रन ठोके। पंत ने इस पारी के दौरान महज 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो अंडर -19 वर्ल्डकप के पिछले रिकॉर्ड (19 गेंद) से एक गेंद कम था। हालांकि फाइनल में युवा टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : file
ऋषभ के लिहाज से यह वर्ल्डकप बेहतरीन अनुभव रहा और जूनियर टीम का का सदस्य रहते हुए उन्हें कोच राहुल द्रविड़ से काफी कुछ सीखने को मिला। तेजी से बल्लेबाजी के अलावा पंत विकेट के पीछे भी चौकस प्रदर्शन करते रहे हैं। यही वजह है कि 4 अक्टूबर 1997 उत्तराखंड में जन्मे इस खिलाड़ी को धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : ipl
आईपीएल में बीते गुरुवार को अपना पहला शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत की तूफानी पारी उस वक्त बेकार चली गई जब विरोधी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच अपने नाम किया। पंत के शतक के बूते दिल्ली डेयरडेविल्स ने 188 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे SRH ने 7 गेंद शेष रहते ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

8 of 8
आईपीएल में लगाए अपने इस शतक और भारतीय टी-20 टीम में स्थान बनाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ किस तरह अपने करियर को आगे बढ़ाते हैं। वैसे इतने बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करके भी उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें