फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 फीचर्स के साथ Kia Seltos भारत में हुई लॉन्च, कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू

Thu, 22 Aug 2019 06:41 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kia Seltos launched - फोटो : kia motors
Kia Motors ने नई एसयूवी Seltos को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर टाइगर श्रॉफ भी मौजूद रहे। नई Seltos की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। नई Seltos का सीधा मुकाबला Hyundai क्रेटा, MG हेक्टर और Tata हैरियर जैसी SUV गाड़ियों से होगा। आइये जानते हैं नई Seltos के सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में...
विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

2 of 5
Kia seltos price - फोटो : kia motors
Kia Seltos दो वेरिएंट Tech Line और GT Line में उपलब्ध है, इसके Tech Line में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जबकि GT Line में पेट्रोल वर्जन मिलेगा। Seltos के सभी वेरिएंट की कीमतें कुछ इस तरह से हैं...

Seltos Tech Line G 1.5

  • HTE: 9.69L
  • HTK: 9.99L
  • HTK+: 11.19 L
  • HTX: 12.79L/13.78L
  • HTX+

Seltos Tech Line D 1.5

  • HTE: 9.99L
  • HTK: 11.19L
  • HTK+: 12.19L/13.19L
  • HTX: 13.79L
  • HTX+: 14.99/15.99L

Seltos GT Line G 1.4T-GDI
  • GTK: 13.49L
  • GTX: 14.99L/15.99L
  • GTX+:15.99L
विज्ञापन

तीन इंजन ऑप्शन में

3 of 5
Kia seltos details - फोटो : Amar Ujala
इंजन: 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन
  • पावर: 115 PS
  • टॉर्क : 144 Nm
  • गियर: 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन / 6-स्पीड AT 
इंजन: 1.5-लीटर डीजल इंजन
  • पावर: 115 PS
  • टॉर्क : 250 Nm
  • गियर: 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ 6-स्पीड AT
इंजन: 1.4-लीटर का Turbo GDI पेट्रोल इंजन
  • पावर: 140 PS
  • टॉर्क : 242 Nm
  • गियर: 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ 7-स्पीड DCT 

ये तीनों इंजन बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं। कंपनी नई सेल्टॉस पर 3 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। 
 

37 स्मार्ट फीचर्स से लैस   

4 of 5
Kia seltos cabin - फोटो : Social
Kia Seltos एक कनेक्टेड कार है इसमें नेविगेश, सेफ्टी और सिक्यॉरिटी, वीइकल मैनेजमेंट और रिमोट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके आलावा इसमें नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है, साथ ही इसमें 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8 इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स की लम्बी लिस्ट

5 of 5
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू - फोटो : KIA
नई Seltos में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6-एयरबैग्स, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किये हैं। इतना ही नहीं इसके रियर-व्यू मिरर्स में तीन बटन दिए गये हैं जिनका इस्तेमाल करके आप रोड साइड असिस्टेंस, इमर्जेंसी में कॉल सेंटर को मेसेज भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें