इस साल ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स और ओवल में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम की ये आठवीं जीत है। उसने पाकिस्तान को साल के अंत में पीछे छोड़ दिया। इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने 14 मैच खेले हैं और आठ जीते हैं। कोहली की टीम को तीन मैचों में हार मिली है। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान की बात करें तो उनसे नौ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। बाबर आजम की टीम भारत से एक मैच कम हारी है। उसे दो मुकाबलों में शिकस्त मिली है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 113 रन से सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वहीं, ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी केक काटते नजर आए। हम आपको इस टेस्ट मैच के कुछ यादगार पल दिखाते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर्स ने कमाल कर दिया। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई तीसरी शतकीय साझेदारी है। मयंक अग्रवाल 123 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
3 of 11
केक काटते शमी और पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत से केक कटवाया। शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
4 of 11
शतक के बाद राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 123 रन की पारी खेली। वे अब तक टेस्ट में सात सेंचुरी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने के साथ ही राहुल के नाम एक खास रिकॉर्ड शामिल हो गया। राहुल अब तक जिस देश और महद्वीप में टेस्ट खेले हैं, वहां उन्होंने शतक जमाया है। राहुल एशिया में भारत और श्रीलंका, यूरोप में इंग्लैंड, अमेरिका में वेस्टइंडीज, अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका और ओशीनिया में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल चुके हैं। वह इन सभी देशों में शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 11
डांस करते कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर ऊर्जा की बात करें तो किसी भी खिलाड़ी का विराट की ऊर्जा से मेल कर पाना नामुमकिन है। वह हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन जब कोहली मैदान पर उतरे तो उनकी ऊर्जा देखने लायक थी। मैच के दौरान कई बार वह दर्शकों से बातचीत करते भी दिखे और उन्हें टीम को चीयर करने के लिए भी कहा। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिर रहे थे, तो विराट काफी खुश नजर आए और बीच मैदान डांस करने लगे।
विज्ञापन
6 of 11
सिराज का रोनाल्डो स्टाइल सेलिब्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिराज ने विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का नया तरीका निकाला है। विकेट लेने के बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया। इस पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। रोनाल्डो गोल करने के बाद मैदान के बिलकुल किनारे जाकर 360 डिग्री में घूमकर सीयू सेलिब्रेशन करते हैं। सिराज ने भी ठीक वैसा ही किया।
विज्ञापन
7 of 11
आउट होने के बाद निराश कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन बनाकर आउट हो गए और उनका यह साल भी बिना किसी शतक के खत्म हो गया। विराट ने अपना आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में बनाया था। इसके बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। विराट लगातार एक ही गलती कर रहे हैं। वो ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद से छेड़खानी करके अपना विकेट गंवा रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी यही नजारा देखने को मिला।
8 of 11
मैच के दौरान बुमराह चोटि हो गए थे
- फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अफ्रीका की पहली पारी के 11वें ओवर में चोट लगा बैठे। ओवर की आखिरी गेंद करते समय उनका पैर मुड़ गया। इसके बाद वो दर्द से कराहते हुए मैदान में ही बैठ गए। फिजियो मैदान में आए और बुमराह उनके साथ मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह रही कि वो एक-दो घंटे के आराम के बाद वापस मैदान पर आ गए।
9 of 11
पुजारा और कोहली का ब्रोमांस
- फोटो : सोशल मीडिया
सेंचुरियन में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच के बीच में पुजारा के साथ मैदान पर डांस करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वो चेतेश्वर पुजारा को देखकर डांस कर रहे थे। वहीं, पुजारा उन्हें देखकर हंसे जा रहे थे।
10 of 11
भारत का लंच मेन्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट के दूसरे दिन बारिश से खेल बाधित रहा। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी लजीज पकवानों का स्वाद लेते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई लंच मेन्यू में भारतीय खिलाड़ियों को ब्रोकली सूप, चिकन चेत्तीनाद, दाल, लैम्ब चॉप्स, पेपर सॉस, वेजिटेबल कढ़ाई और पनीर टिक्का परोसा गया। लंच में मिले इन लजीज पकवानों को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के नाम रहा।
सेंचुरियन टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बनाए। 2018 के बाद यह दूसरा मौका है, जब भारत ने एशिया के बाहर एक साल में चार टेस्ट मैच जीते हैं। इस साल भारत ने ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स, ओवल और सेंचुरियन में जीत हासिल की। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2018 में किया था। तब भारत ने जोहानिसबर्ग, नॉटिंघम, एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि भारत ने दोनों बार विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा किया है।