फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: सेंट किट्स में हाई कमिश्नर से मिली टीम इंडिया, रोहित-द्रविड़ समेत तमाम खिलाड़ी इवेंट में नजर आए, देखें

Sun, 31 Jul 2022 06:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स

सार

दूसरे मैच से पहले क्रिकेटरों ने उच्चायुक्त डॉ. केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस आयोजन से कुछ तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम हाई कमिश्नर के आयोजन में शामिल हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले सेंट किट्स में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। तीन वनडे मैचों की सीरीज और त्रिनिदाद में पहले टी20 के बाद मेन इन ब्लू सीरीज के अगले दो मैचों के लिए सेंट किट्स पहुंची है। इसके बाद टीम आखिरी दो टी20 के लिए अमेरिका के लॉडरहिल, फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे मैच से पहले क्रिकेटरों ने उच्चायुक्त डॉ. केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस आयोजन से कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर साझा करते हुए, बीसीसीआई ने लिखा- हाई कमिश्नर डॉक्टर केजे श्रीनिवास द्वारा आयोजित ऑफिशियल रिसेप्शन में पहुंची टीम इंडिया।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा को सम्मानित करते - फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के सभी लोग शामिल हुए, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शामिल थे। आयुक्त ने भारतीय कप्तान को एक छोटी स्मारिका भी भेंट की। भारतीय टीम फिलहाल टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है। शुक्रवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में अपना पहला मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा से बात करते हाई कमिश्नर - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 64 रन और दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 122 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें