पूर्व मिस बांग्लादेश पेया जन्नतुल मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में बतौर एंकर अपनी नई भूमिका का खूब आनंद उठा रही हैं। बांग्लादेशी मैगजीन से लेकर वोग के भारतीय एडिशन के कवर पेज पर आ चुकी पेया एक मशहूर हस्ती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पेया जन्नतुल
- फोटो : twitter
मॉडल और एक्ट्रेस पहली बार बीपीएल या किसी क्रिकेट टूर्नामेंट में एंकरिंग की भूमिका अदा कर रही हैं और वो इसको लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने हाल ही में ढाका ट्रिब्यून को कहा था कि टी20 स्पर्धा में एंकरिंग करके वो काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग इस देश के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक हैं और पेया इसका हिस्सा बनने से काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पेया जन्नतुल
- फोटो : twitter
पेया ने साथ ही कहा कि मॉडलिंग की तुलना में एंकरिंग अलग भूमिका है, लेकिन वो इसका अनुभव हासिल करके खुश होती जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'बीपीएल के दौरान मैं स्टेडियम में रहूंगी। भले ही मुझे अपने देश और बाहर जाकर मॉडलिंग का अनुभव हासिल हो, लेकिन क्रिकेट प्रेजेंटर की भूमिका निभाना मेरे लिए एकदम नया अनुभव है।'
4 of 6
पेया जन्नतुल
- फोटो : crictracker
जहां वो एंकरिंग की भूमिका का आनंद उठा रही हैं, वहीं उन्होंने एक घटना को याद किया जब वो घर में बैठी रही, लेकिन स्टेडियम में जाने का मौका चूक गई। बांग्लादेश को तब श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खुलना में मैच खेलना थे।
विज्ञापन
5 of 6
पेया जन्नतुल
- फोटो : facebook
पेया अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जिसकी वजह से उनके परिवार ने उन्हें स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं दी। तब पेया के सभी दोस्त स्टेडियम में जाकर अपने देश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गए थे।
हालांकि, अब जब वो पीछे मुड़कर देखती हैं तो पाती हैं कि चीजें बदल गई हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर हाल ही में लिखा, 'मुझे बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में एंकरिंग करके बहुत मजा आ रहा है। जिंदगी सचमुच अविश्वसनीय है।'