टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या के फैन्स बीसीसीआई और कप्तान विराट कोहली से नाराज हो गए हैं। वजह यह है कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्टों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या
- फोटो : ht
निराश फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। पांड्या के प्रशंसकों ने बीसीसीआई, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को टैग करते हुए सवाल पूछे है कि आखिर किन वजहों से आलराउंडर पांड्या को टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
पांड्या को टीम में रखने का बनाया दबाव
3 of 5
पांड्या और पुजारा
- फोटो : BCCI
गुस्साए फैन्स ने सवाल दागते हुए पूछा है कि पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। टीम के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका में होते हैं। उनका टीम में रहना आवश्यक है। इसके बाद भी उन्हें आखिर जगह क्यों नहीं मिली।
बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्वीट में फैन्स को जवाब दे दिया है
4 of 5
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स
- फोटो : SELF
बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्वीट में फैन्स को जवाब दे दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को रोटेशन पॉलिसी की वजह से टीम से बाहर नहीं किया गया है। बल्कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आराम दिया गया है।
पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : the indian express
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के लिए पहले जब दो टेस्टों के लिए टीम का ऐलान किया गया था उस समय हार्दिक पांड्या का नाम टीम में शामिल था। लेकिन एक बार टीम का नाम फाइनल होने के बाद उसमें फिर से बदलाव करके पांड्या को आराम दे दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।