फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी की अपने क्रिकेटरों को नसीहत, भारत से करनी है टक्कर तो बढ़ाए अपना स्तर 

Tue, 12 Feb 2019 09:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि पाकिस्तान को अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा करना होगा कि इस खेल के सुपरपावर भारत को उसके खिलाफ खेलने के लिए मजबूर होना पड़े। 
 
विज्ञापन

2 of 4
वसीम खान
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने रिश्तों में कड़वाहट के कारण 2007 के बाद द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। वसीम खान ने लाहौर में कहा, 'मुझे लगता है जब पाकिस्तान शीर्ष स्तर की टीम बन जाएगी तब ऐसी स्थिति हो सकती है कि भारत हम से सीरीज खेलने के लिए कहे।'
 
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
द्विपक्षीय सीरीज नहीं होने के कारण दोनों टीमें आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के आयोजित श्रृंखलाओं में खेलती है। एहसान मनि ने पिछले साल अगस्त में पीसीबी का अध्यक्ष बनने के बाद कहा था कि बोर्ड भारत से खेलने की भीख नहीं मांगेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
ehsaan mani
मनि ने भी वसीम खान की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि पीसीबी को अपने स्तर में काफी सुधार कर शीर्ष तीन टीमों में शामिल होना होगा तब भारत खुद ही हमारे खिलाफ खेलना चाहेगा। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें