फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान बनते ही पीसीबी ने दिया बाबर आजम को झटका, नहीं मानी ये खास मांग

Mon, 28 Oct 2019 10:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बाबर आजम-मोहम्मद हफीज - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी टीम बाबर आजम के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। सरफराज अहमद से कप्तानी छीनकर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को सौंप दी गई है। हालांकि कप्तानी मिलते ही बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है। ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के नए टी-20 कप्तान बाबर आजम आस्ट्रेलिया दौरे के लिए मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन पीसीबी ने उनके सुझाव को खारिज कर दिया। टीम की रवानगी से पहले मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने बाबर से खिलाड़ियों के चयन पर बात की थी। दोनों हफीज और मलिक के चयन पर राजी हो गए थे, लेकिन पीसीबी ने इसमें टांग अड़ा दी।
विज्ञापन

3 of 4
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी के कुछ आला अधिकारियों ने हालांकि दोनों को टीम में नहीं रखने की सलाह दी है। जिसकी वजह से इस बात पर बहस छिड़ गई है कि मुख्य कोच और कप्तान को कितने अधिकार मिले हैं और कितने मिलने चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
बाबर आजम
बाबर आजम से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि टीम के चयन से पहले मैंने अपनी राय चयनकर्ता और बोर्ड के अधिकारियों के दी थी। मुझे लगा था कि टीम को कुछ सीनियर्स की जरूरत है लेकिन चयन का फैसला चयनकर्ताओं का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें