फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

Tue, 26 Apr 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पार्थिव पटेल आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 टीमों के लिए खेलने वाले 2 क्रिकेटरों में से एक हैं, लेकिन उनकी आस नौंवें साल में जाकर पूरी हुई। पटेल इस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने मुंबई के लिए इस सीजन में अपना पहला अर्द्धशतक बनाया। वह भाग्यशाली रहे जब 15 के निजी स्कोर पर मिचेल जानसन की नोबॉल पर उन्हें जीवनदान मिला था। फिर मोहित शर्मा ने उनका एक कैच भी छोड़ा था। लेकिन इन दो जीवनदान के बाद उन्होंने ऐसी पारी खेली जो पिछले 8 सालों में उनके बल्ले से नहीं निकली थी।
विज्ञापन

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

2 of 6
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रीति जिंटा भी मौजूद रहीं, लेकिन उन्हें पार्थिव पटेल की शानदार पारी के कारण निराशा हाथ लगी और टीम को हार मिली।
विज्ञापन

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

3 of 6
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी 58 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दो जीवनदान के बाद उन्होंने वापसी की और आईपीएल में अपने 99वें मैच में करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली। 

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

4 of 6
पार्थिव पटेल ने 99 आईपीएल मैचों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1904 रन बनाए हैं, जिसमें वह सिर्फ 10 बार ही नॉटआउट रहे। दिलचस्प यह है कि उन्होंने इस दौरान 244 चौके और 27 छक्के जड़े हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में 61 रनों की अपनी बड़ी पारी खेली थी। वह 22 बार 20 से ज्यादा, 10 बार 30 से ज्यादा, 4 बार 40 से ज्यादा, 6 बार 50 से ज्यादा और 2 बार 60 से ज्यादा (61 और 81 रन) का स्कोर कर सके हैं।
विज्ञापन

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

5 of 6
कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने वाले पार्थिव पटेल ने अंबाती रायडू के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। रोहित पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे, ऐसे में इस साझेदारी की टीम को बड़ी जरुरत थी। अंबाती 65 रनों की अपनी पारी के दौरान टी-20 करियर में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई पार्थिव पटेल की आस

6 of 6
सबसे निचे अटकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान मोहाली में भी जीत की पटरी पर नहीं लौट सकी। आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस ने उसे 25 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पार्थिव पटेल (81) और अंबाती रायडू (65) की मदद से 6 विकेट पर 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन पंजाब की टीम ग्लेन मैक्सवेल (56) के प्रयासों के बावजूद जीत से वंचित रह गई। मुंबई की यह सातवें मैच में तीसरी जीत है जबकि पंजाब की छठे मैच में पांचवीं हार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें