फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
मोहम्मद आमिर - फोटो : Twitter
स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध के 6 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी दांपत्य जीवन की भी शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि आमिर ने जिस लड़की से शादी की है उससे 6 साल पहले ही मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

2 of 9
- फोटो : Getty
महज 17 साल की उम्र में पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में ही स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे और उन पर 5 साल तक क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने इसी साल प्रतिबंध की अवधि पूरी करने के बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
विज्ञापन

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

3 of 9
- फोटो : Twitter
मोहम्मद आमिर इस समय 24 साल के हैं और 6 साल बाद जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं और वापसी के 2 महीने बाद ही उन्होंने ब्रिटेन की पाकिस्तानी मूल की लड़की नर्जिस के साथ 22 सितंबर को लाहौर में शादी कर ली।

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

4 of 9
Mohammad Amir - फोटो : Twitter
स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद  मंगलवार को रिसेप्शन दिया गया जबकि बुधवार को दावत-ए-वलीमा दिया गया।
विज्ञापन

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

5 of 9
Mohammad Amir - फोटो : Twitter
आमिर और नर्जिस की पहली मुलाकात 2010 में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। उस समय उन पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण 5 साल के लिए क्रिकेट खेलने पर बैन लगा हुआ था। हालांकि दोनों के बीच एक निकाह 2014 में भी हुई थी।
विज्ञापन

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

6 of 9
मोहम्मद आमिर - फोटो : Twitter
शादी पर आमिर ने कहा, " यह लव मैरिज है और दोनों परिवार इस विवाह से काफी खुश हैं। नर्जिस मेरे जीवन में आए सबसे मुश्किल क्षणों में मेरे साथ रही हैं।" 2010 में लॉर्ड्स में हुए पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण आमिर को कुछ समय इंग्लैंड में जेल में रहना पड़ा था। हालांकि उन्होंने वापसी के लिए काफी मेहनत की जिससे उनकी वापसी सफल रही।
विज्ञापन

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

7 of 9
Mohammad Amir - फोटो : Twitter
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान में टी-20 पाकिस्तान सुपर लीग भी खेलते हैं और वह कराची किंग्स की टीम का हिस्सा भी हैं। शादी के समय दोनों ने अपने पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। इस शादी में आमिर के कई दोस्त भी शामिल हुए।

6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह

8 of 9
Mohammad Amir - फोटो : Twitter
हालांकि आमिर का आगे क्रिकेट कार्यक्रम अभी काफी बिजी है। इसीलिए उनकी शादी का कार्यक्रम टीम के दौरे के हिसाब से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रखा गया था। पाक टीम इस समय यूएई में है और उसे वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलनी है। टीम का पहला मैच शुक्रवार शाम वेस्टइंडीज के साथ है।
विज्ञापन

9 of 9
Mohammad Amir - फोटो : Getty
मोहम्मद आमिर ने अब तक 18 टेस्ट और 22 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमशः 63 विकेट और 35 विकेट झटके हैं। साथ ही उन्होंने 30 टी-20 मैचों में 34 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें