वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ गिनती के कुछ दिन बाकी हैं लेकिन पाकिस्तानी टीम में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
इंग्लैंड से 5 मैचों की सीरीज 4-0 से हारने के बाद टीम की आलोचना हुई तो आनन-फानन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में तीन बदलाव कर दिए।
विज्ञापन
2 of 9
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Getty
बोर्ड ने टीम में बदलाव करते हुए बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
3 of 9
फहीम अशरफ
दोनों गेंदबाजों को पिछले महीने घोषित की गई टीम में जगह नहीं दी गई थी। लेकिन अब चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर फहीम अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान को टीम से बाहर कर दिया है।
टीम में शामिल करने के बाद अचानक से वर्ल्ड कप से बाहर कर देने पर जुनैद खान ने अलग अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
5 of 9
Junaid Khan
जुनैद ने मुंह पर काली टेप (पट्टी) बांधकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जुनैद ने लिखा है, ''मैं कुछ नहीं कहना चाहता। सच कड़वा होता है।'
विज्ञापन
6 of 9
जुनैद खान
जुनैद के करियर की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 76 वन-डे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 29.23 की औसत और 5.35 की इकॉनमी के साथ 110 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
7 of 9
वहाब रियाज
- फोटो : Getty
बता दें कि जुनैद की जगह टीम में शामिल किए गए वहाब ने आखिरी वनडे 2017 में खेला था जब भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में उन्होंने बिना किसी विकेट के 87 रन दे डाले थे।
वहीं आमिर ने पिछले 14 वनडे में सिर्फ पांच विकेट लिए हैं। वह चेचक से उबर रहे हैं।
8 of 9
अली जरयाब आसिफ
इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज आबिद अली को बाहर करके उनकी जगह आसिफ अली को टीम में शामिल किया है।