फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

Mon, 05 Sep 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की 2019 में आयोजित होने वाले ICC विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-4 के अंतर से मिली हार की वजह से पाकिस्तान अपने सबसे कम रेटिंग अंक (86) पर पहुंच गया है। इसकी वजह से पाकिस्तान के ऊपर विश्व कप-2019 के लिए स्वत: क्वालीफाई करने में नाकाम रहने का खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

2 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान आईसीसी रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज से आठ अंक पीछे है। पाकिस्तान रैकिंग में नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अब वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज खेलनी है। उसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए स्वत: क्वालीफाई करने के लिए इन दोनों टीमों से सीरीज किसी भी सूरत में जीतनी होगी, इसके लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

3 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ने क्रमश: श्रीलंका और पाकिस्तान पर 4-1 के समान अंतर से जीत दर्ज कर अपनी आईसीसी वनडे रैंकिंग अंकों में सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया अब 124 अंकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड पर 11 अंकों की बढ़त बना ली है। 

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

4 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
यदि बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में तीनों मैच जीत लेता है, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रहता है तो वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (छठवें नंबर) पर पहुंच जाएगा। फिलहाल बांग्लादेश सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : getty
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत से इंग्लैंड के 106 से बढ़कर 107 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड अब भारत और दक्षिण अफ्रीका से तीन अंक पीछे है। इन दोनों के समान (110) अंक हैं। दशमलव गणना के आधार पर भारत तीसरे स्थान पर है।

 
विज्ञापन

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

6 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
इंग्लैंड और आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में 30 सितंबर 2017 तक शीर्ष पर रहने वाली सात टीमें विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी जबकि बाकी दो टीमों को दस टीमों के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 में खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो 2019 के ICC वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेगा पाकिस्तान!

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
यदि पाकिस्तान नंबर नौ पर कायम रहा तो हो सकता है कि उसे जिंबाब्वे, आयरलैंड आदि देशों के साथ क्वालिफायर मुकाबलों में शामिल होकर विश्वकप में अपनी जगह पक्की करनी पड़े। हो सकता है कि इस बार दर्शकों को विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को न मिले!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें