अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस लिया है। पहली पारी में वेस्टइंडीज को 224 रनों पर ऑल आउट करके पाकिस्तान ने 228 रनों की विशाल बढ़त बना ली।
विज्ञापन
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
2 of 7
यासिर शाह
- फोटो : getty
हालांकि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन के लिए नहीं कहा और तीसरे दिन स्टंप्स के समय उन्होंने दूसरी पारी में 114/1 का मजबूत स्कोर बना लिया है। पाकिस्तान की कुल बढ़त अब 342 रनों की हो गई है और वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में अब वापसी मुश्किल है।
विज्ञापन
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
3 of 7
जेसन होल्डर
- फोटो : getty
दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 106/4 के स्कोर से खेल शुरू किया और थोड़ी ही देर में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। लंच के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 151/6 था और चाय के समय पूरी टीम 224 रनों पर ऑल आउट हो गई।
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
4 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान जेसन होल्डर ने नाबाद 31 रन बनाये और उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह ने 4, राहत अली ने 3 और सोहेल खान ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
5 of 7
अजहर अली
- फोटो : getty
पहली पारी में 228 रनों से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में भी गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत नहीं की। सामी असलम ने अजहर अली के साथ पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर दी। सामी असलम 50 रन बनाकर शैनन गेब्रियल की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
6 of 7
अजहर अली
- फोटो : getty
ये असलम का चौथा अर्धशतक था। अजहर अली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना 21वां अर्धशतक पूरा किया और स्टंप्स के समय 52 रन बनाकर नाबाद थे। उनके साथ असद शफीक 5 रन बनाकर खेल रहे थे।
एक बार फिर पाकिस्तान टीम इतिहास रचने के करीब पहुंची
7 of 7
समी असलम
- फोटो : getty
पाकिस्तान टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने से कुछ ही दूर है और कोई चमत्कार ही वेस्टइंडीज को इस टेस्ट में हार से बचा सकता है। हालांकि पिछले मैच में भी कैरिबियाई गेंदबजों ने कमाल किया था, मगर बार-बार ऐसी आशा रखना बेमानी होगा।