फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mon, 24 Oct 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
टीम इंडिया - फोटो : getty
विराट कोहली (154 नाबाद) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (80) की धमाकेदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने मोहाली में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत इस सीरीज में 2-1 आगे हो गया है। सीरीज का चौथा मैच 26 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान थे। एक नजर इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर:
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

2 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाए हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (9410 रन) और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा (13341 रन) ही हैं।
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

3 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
सौरव गांगुली के बाद एमएस धोनी दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने छक्का लगाकर वन-डे करियर के 9,000 रन पूरे किए।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

4 of 14
मैट हनरी - फोटो : ESPN
1983 विश्व कप के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है जब न्यूजीलैंड की टीम ने 9वें विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की हो।
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

5 of 14
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए 14वां वन-डे शतक जमाया। लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में कोहली दूसरे स्थान पर हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 232 पारियों में 17 शतक जमाए, वहीं कोहली ने सिर्फ 94 पारियों में 14 शतक बनाए।
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

6 of 14
विराट कोहली - फोटो : ESPN
तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 19वां शतक जमाया। तीसरे क्रम पर उतरकर सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम हैं। पोंटिंग ने 29 शतक ठोके हैं।
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

7 of 14
विराट कोहली - फोटो : getty
विराट कोहली ने वन-डे में 26वां शतक जमाकर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। कोहली वन-डे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

8 of 14
विराट कोहली - फोटो : ESPN
चौथे क्रम पर महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी औसत 62 का है। भारतीय बल्लेबाजों में कम से कम 1000 रन इसी क्रम पर उतरकर बनाने वालों में धोनी की औसत सर्वश्रेष्ठ हैं।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

9 of 14
जेम्स नीशम - फोटो : ESPN
जिमी नीशम और मैट हैनरी के बीच 9वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। वन-डे में 9वें विकेट के लिए कीवी टीम की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल मिल्स और टिम साउदी के नाम था, जिन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 83 रन की साझेदारी की थी।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

10 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान रहते हुए कुल 124 छक्के जमाए। उन्होंने कप्तानों की सूची में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने रिकी पोंटिंग के 123 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

11 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
एमएस धोनी ने अपने वन-डे करियर में 150वीं स्टंपिंग की। धोनी पहले ही वन-डे में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर थे और अब वह खेल के इतिहास में 150 स्टंपिंग की उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

12 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
एमएस धोनी ने अपने करियर में कुल 196 छक्के जमाए। भारतीय बल्लेबाजों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब धोनी के नाम हो गया हैं। भारतीय कप्तान ने सचिन तेंदुलकर के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

13 of 14
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए 3000 रन पूरे किए। इस उपलब्धि को विराट ने मात्र 63वीं पारी में हासिल किया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (70 पारियां) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

मोहाली वनडे में धोनी और कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

14 of 14
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
एमएस धोनी वन-डे में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के 17वें जबकि तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 9000 रन 50 से अधिक की औसत से हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें