फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया के पति ने किया कमाल, एक ही ओवर में लगाए 5 छक्के

Mon, 03 Oct 2016 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शोएब मलिक - फोटो : getty
वर्ल्ड कप में अपना स्थान बचाने के लक्ष्य के साथ उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में भी हरा दिया। टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में भी 3-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
59 रनों से जीते इस मैच में पाकिस्तान के लिए उनके सबसे अनुभवी- शोएब मलिक और सबसे कम अनुभव वाले बल्लेबाज, बाबर आजम मैच के हीरो बने। दोनों की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 337 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
बाबर आजम - फोटो : getty
दोनों ने 169 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मलिक (90) ने लगातार दूसरा शतक बनाने वाले बाबर आजम (123) का खूब साथ निभाया। जवाब में वेस्टइंडीज 50 ओवर में 7 विकेट पर 278 रन ही बना सकी।

4 of 6
शोएब मलिक - फोटो : getty
40 रन पर दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद मलिक और आजम ने संभल की बल्लेबाजी की। शोएब मलिक ने बाएं हाथ के स्पिनर सुलेमान बेन के एक ओवर में 5 छक्के जड़े। हालांकि वो युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके।
विज्ञापन

5 of 6
मार्लोन सैम्युल्स - फोटो : getty
सीरीज में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज के लिए जीत जरूरी थी, मगर खराब शुरुआत से टीम उबर न सकी। डैरेन ब्रावो (61) और मार्लोन सैम्युल्स (57) के अर्धशतक के चलते कैरेबियाई टीम 278 रन ही जुटा सकी और मैच के साथ सीरीज भी गंवा बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेस्टइंडीज - फोटो : getty
इम मैच में किस्मत ने वेस्टइंडीज का खूब साथ दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 6 कैच टपकाए मगर वेस्टइंडीज का शक्तिशाली दिखने वाला मध्यक्रम बढ़ते रेन रेट का दवाब नहीं झेल सका और पाकिस्तान की जीत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें