फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

Tue, 27 Sep 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
क्रिकेट इतिहास में भारत अब तक 500 टेस्ट खेल चुका है। 500 टेस्ट खेलने वाला भारत चौथा देश है। भारत से पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

2 of 8
कपिल देव - फोटो : getty
अब तक के 500 टेस्ट के सफर में भारत को 130 मैचों में जीत मिली है जबकि 157 बार उसने हार का मुंह देखा है। 212 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस सब को जोड़े तो योग 499 आता है, यानी भारत ने एक टेस्ट टाई खेला है।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

3 of 8
कपिल देव - फोटो : getty
क्रिकेट इतिहास की बात की जाए तो आज तक सिर्फ दो टेस्ट मैच टाई हुए हैं, उनमे से एक का हिस्सा भारत भी था। यह मैच 18 से 22 सितंबर 1986 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैन्नई में खेला गया था।

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

4 of 8
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इसके बाद कोई भी मैच टाई नहीं हुआ। तीन दशक बीत जाने के बाद अब तक टेस्ट क्रिकेट का कोई भी मैच टाई नहीं रहा। पहला टाई टेस्ट मैच 1960 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीत खेला गया था।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

5 of 8
कपिल देव - फोटो : getty
भारत-ऑस्ट्रेलिया के टाई हुए टेस्ट की बात की जाए तो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी था। पहली पारी में कंगारुओं ने डीन जोन्स के 210 रन की बदौलत 7 विकेट पर 574 रन बनाए। जवाब में भारत कपिल देव के 119 रनों के सहयोग के बावजूद 397 पर ऑलआउट हो गया।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

6 of 8
रवि शास्त्री - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 170 पर घोषित की, जिसके चलते भारत को 348 रनों का लक्ष्य मिला। मगर दूसरी पारी में भारत सुनील गावस्कर के 90 रन की पारी की बदौलत 347 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

7 of 8
मनिंदर सिंह - फोटो : getty
मनिंदर सिंह के पगबाधा आउट होने के साथ ही यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। हालांकि मनिंदर सिंह ने इसका विरोध भी दर्ज कराया, मगर फैसला भारत के खिलाफ ही रहा और यह मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही बार हुआ है भारत के 500 टेस्ट में यह कारनामा!

8 of 8
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
यह मैच गावस्कर का लगातार 100वां टेस्ट था। लगातार 100 टेस्ट खेलने वाले वाले वो क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें