फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Tue, 27 Sep 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
ब्रेंडन मैकुलम क्रिकेट से सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। मैकुलम ने अपने खेल से क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपना लोहा मनवाया है। मैकुलम ने टी-20 से लेकर टेस्ट तक, हर फॉर्मेट में अपने आप को साबित किया है।
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

2 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मैकुलम वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा चेहरा हैं। दुनिया भर में उनके फैंस की कमी नहीं है। मैकुलम क्रीज पर जितने धमाकेदार रहे हैं, मैदान पर उतने ही शांत रहे हैं। 27 सितंबर को 35 साल के हुए मैकुलम ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

3 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम ने अपने डेब्यू के बाद से लगातार 101 टेस्ट मैच खेले। अपने संन्यास तक वो एक बार भी टीम से बाहर नहीं हुए। डेब्यू से लेकर संन्यास तक लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड मैकुलम के नाम है।

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

4 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम ने अपने आखिरी टेस्ट में 79 बॉल में 145 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 54 गेंदों में शतक बनाया, जो टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक ने 56 गेंदों में शतक बनाया था।
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

5 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के जड़ कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 101 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

6 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम ने भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 302 रन का पारी खेली थी। मैकुलम टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

7 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम के नाम वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 18 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में मैकुलम  ने 25 गेंदों पर 77 रन बनाए थे।

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

8 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
मैकुलम एक कैलेंडर साल में एक हजार टेस्ट रन बनाने वाले इकलौते कीवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 में 1164 रन बनाए थे।

विज्ञापन

बर्थडे: विस्फोटक कीवी बल्लेबाज ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

9 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
आईपीएल में भी मैकुलम का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में कोलकाता की तरफ से बेंगलुरु के खिलाफ 158 रनों की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल की सबसे यादगार पारियों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें