फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी का एक ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक विश्व का कोई विकेटकीपर नहीं तोड़ पाया

Wed, 31 Oct 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 31 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। उन्होंने आज ही के दिन 13 साल पहले यानी 31 अक्टूबर 2005 को अपने वन-डे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और ऐसा रिकॉर्ड स्थापित किया, जो आज भी कायम है।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी
धोनी की यह ऐतिहासिक पारी फैंस के दिलों में आज भी ताजा हैं। उनकी तूफानी पारी में श्रीलंका की टीम ढह गई। माही ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिर्फ 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 183 रन बनाए थे। वन-डे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा, जो आज तक कायम है। धोनी ने अपनी पारी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के 172 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
कुमार संगाकारा - फोटो : Zimbio
बहरहाल, श्रीलंका के कप्तान मर्वन अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लंका की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने ओपनिंग की और नाबाद 138 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने 71 रन की उम्दा पारी खेली। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम इंडिया के सामने 299 रन की चुनौती थी। याद हो कि उन दिनों 299 रन का लक्ष्य काफी चुनौतीपूर्ण होता था। 

4 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर चामिंडा वास ने पहले ही ओवर में संगकारा के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया। राहुल द्रविड़ ने तब चाल चली और आमतौर पर छठें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे नंबर पर भेज दिया। धोनी ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया।


 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
रांची के क्रिकेटर ने श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और पूरे मैच के दौरान कमेंटेटरों से तारीफ सुनते रहे। धोनी ने पारी के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट भी जमाया और श्रीलंकाई गेंदबाज उनके सामने बौने साबित हो रहे थे। एमएसडी शुरुआत से ही आक्रामक मूड में थे और उन्होंने केवल 40 गेंदों में अपना अर्धशतक जबकि 85 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी
धोनी की तूफानी पारी को अगर अलग हटा दें तो टीम इंडिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर वीरेंद्र सहवाग थे, जिन्होंने 39 रन बनाए थे। धोनी ने अकेले के दम पर पूरे मैच का रूख पलटा और टीम इंडिया को 23 गेंद पहले ही 6 विकेट से मैच जिताया। धोनी की यह पारी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है, जिसे आज तक कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें