2011 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने भी की सराहना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी 'क्लास ऑफ 2011' की प्रशंसा की जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जय शाह ने एक्स पर लिखा, '2011 में आज ही के दिन हमारी भारतीय टीम ने दूसरी बार आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। धोनी के नेतृत्व में गौतम गंभीर ने शानदार पारी खेली, सचिन के बल्ले से रन बरसे, युवराज के ऑलराउंड प्रदर्शन सहित टूर्नामेंट में पूरी टीम के अथक प्रयासों से हमारी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। 13 साल पहले वानखेड़े स्टेडियम पर हर एक पल ने उस रात हर भारतीयों को गौरवान्वित किया।' बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'इस विशेष दिन को याद करते हैं। 2011 में आज के ही दिन भारतीय टीम ने दूसरी बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।'