फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस रात पूरा देश रोया था, पीएम मोदी को भी था विश्व कप 2019 से भारत के बाहर होने का दुख

Fri, 10 Jul 2020 12:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
648 रन बनाकर टूर्नामेटं के टॉप रन स्कोरर रहे रोहित शर्मा सेमीफाइनल में फ्लॉप रहे - फोटो : social Media
9 जुलाई 2019, यह वह तारीख है, जिस दिन तक समूचे हिंदुस्तान को उम्मीद थी कि भारत 2019 विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन 10 तारीख की रात पूरा देश रोया था, क्योंकि बारिश की वजह से दो दिनों तक चले इस सेमीफाइनल में भारत को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी।
विज्ञापन

2 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हॉटफेवरेट मानी जा रही टीम इंडिया किसी चैंपियन की तरह सेमीफाइनल तक पहुंचती है, लेकिन एक खराब दिन और तीसरा विश्व कप जीतने के उसके सारे सपने धरे के धरे रह गए। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

3 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
46.1 ओवर्स के बाद बारिश की वजह से उस वक्त मैच रोकना पड़ा, जब कीवी टीम पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बना चुकी थी। रॉस टेलर (65) और टॉम लाथम (3) क्रीज पर थे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच अगले दिन जहां पर छोड़ा गया था, वहीं से दोबारा शुरू हुआ। 10 जून को फेंकी गई अगली 23 गेंदों पर न्यूजीलैंड की टीम 28 रन ही बना पाई।
 

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड का फाइनल स्कोर 239/8 रहा। रॉस टेलर ने 74 तो कप्तान केन विलियमसन ने 67 रन जोड़े। भुवी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। सांस थाम देने वाले इस मैच में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट हो गई और 18 रन से मैच गंवा बैठी। महज 3.1 ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट खो दिए।
विज्ञापन

5 of 7
धोनी जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती झटकों का असर यह हुआ कि टीम इंडिया पूरे मैच में जूझती रही। रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने अपनी शतकीय साझेदारी से उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया बिखर गई और आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 221 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

6 of 7
विश्व कप 2019 विजेता इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल था, इससे पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। हालांकि दोनों ही बार न्यूजीलैंड को निराशा ही हाथ लगी। 2015 में जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था तो 2019 में मैच टाई होने के बाद मेजबान इंग्लैंड से सुपरओवर में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : पीटीआई
भारतीय टीम की इस हार पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया की लड़ाई की भावना को अंत तक देखना अच्छा लगा, लेकिन हम मुकाबला नहीं जीत पाए इसका दुख है। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी की, जिस पर हमें बहुत गर्व है। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें