टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
तीन टेस्ट में 60 विकेट
भारतीय टीम अपने तेज गेंदबाजों के लिए बहुत ज्यादा नहीं जानी जाती लेकिन इस दौरे में विराट के पेसरों ने भी अपना कमाल दिखाया। तीन टेस्ट मैचों में मोहम्मद शमी ने 15, जसप्रीत बुमराह ने 14, भुवनेश्वर कुमार ने दो मैचों में दस विकेट और इशांत शर्मा ने दो मैचों में आठ विकेट लिए। तीन टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के गिरे 60 विकेटों में से 47 तेज गेंदबाजों के नाम रहे।
सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर मैच हारने के बाद कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री को बेचैन जरूर किया होगा। उस समय तो बुमराह को टेस्ट मैचों में मौका दिए जाने को लेकर सवाल भी उठने लगे थे लेकिन कप्तान कोहली अपने गेंदबाजों के संग खड़े थे। उन्होंने कहा भी बुमराह हमारे लिए अंतिम एकादश के लिए सही चयन हैं। वो ऐसे गेंदबाज हैं जो जरूरत पड़ने पर ब्रेकथ्रू दिलाते हैं। वो जी-जान लगातार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी उच्च स्तरीय क्षमता साबित की है।