दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मोर्केल ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी आखिरी सीरीज होगी।
विज्ञापन
2 of 5
मॉर्ने मॉर्केल
तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ डरबन में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 83 टेस्ट, 117 वन-डे और 44 टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेल स्टेन और मॉर्न मोर्कल
- फोटो : File
मोर्केल ने टेस्ट में 294 विकेट झटके हैं, जिसमें 7 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में रहा जहां मोर्केल ने 23 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
4 of 5
मोर्ने मोर्केल
आधुनिक युग में डेल स्टेन और वेर्नोन फिलेंडर के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को धारदार बनाने वाले मोर्केल ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अफ्रीका इलेवन का भी प्रतिनिधित्व किया। मोर्केल ने 2007 में एशिया इलेवन के खिलाफ अफ्रीका इलेवन की तरफ से खेलते हुए अपना डेब्यू किया था।
मोर्केल ने टीम इंडिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट झटके थे। मोर्केल ने अचानक ही संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस की माने तो मोर्केल के 2019 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें जताई जा रही थीं।