फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: लोकेश राहुल से लेकर सैंटनर और शार्दुल तक, देखें वनडे विश्व कप 2023 के शानदार कैच

Thu, 19 Oct 2023 05:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड जैसे टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की है और अपनी टीम की जीत में योगदान दिया है। भारत के लिए लोकेश राहुल, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ने शानदार कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लोकेश राहुल, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 में अभी 17 मैच ही हुए हैं, लेकिन कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। आईसीसी टूर्नामेंट में अक्सर हैरान करने वाले कैच देखने को मिलते हैं और इस बार भी वनडे विश्व कप में ऐसा हो रहा है। भारत और न्यूजीलैंड जैसे टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की है और अपनी टीम की जीत में योगदान दिया है। भारत के लिए लोकेश राहुल, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ने शानदार कैच पकड़े हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर ने अपने कैच से सभी का दिल जीता है। यहां हम वनडे विश्व कप 2023 में सबसे बेहतरीन कैच के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

लोकेश राहुल

2 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मैच में लोकेश राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। राहुल ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर लेग स्टंप के बाहर शानदार कैच पकड़कर मेदही हसन मिराज को पवेलियन भेजा। सिराज ने लेग स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद की थी। मेहदी हसन के पास आसानी से चार रन बटोरने का मौका था। हालांकि, गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगी और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जा रही थी। ऐसे में राहुल ने शानदार डाइव लगाई और लाजवाब कैच पकड़कर मिराज को आउट कर दिया।

विज्ञापन

मिशेल सैंटनर

3 of 6
मिशेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया
मिशेल सैंटनर का कैच वनडे विश्व कप 2023 का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है। उन्होंने फर्ग्यूसन की गेंद पर हशमतुल्लाह शहीदी का शानदार कैच पकड़ा। लोकी फर्ग्यूसन ने छोटी गेंद की थी। गेंद में गति काफी ज्यादा थी। ऐसे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी पुल शॉट खेलने में थोड़ी देरी कर बैठे। गेंद उनके बल्ले पर लगकर स्क्वॉयर लेग की तरफ जा रही थी। सैंटनर थोड़ी दूरी पर खड़े थे और वह गेंद की तरफ दौड़े, जब गेंद नीची गिरने लगी तो उन्होंने डाइव लगाकर हवा में एक हाथ से कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया।

डेविड वॉर्नर

4 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंकाई टीम अच्छी स्थिति में थी और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल परेरा ने शानदार शुरुआत की थी। नंबर तीन पर आए कुसल मेंडिस शानदार लय में थे और पारी की शुरुआत में ही उन्होंने एडम जैम्पा के खिलाफ स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की। एक ऐसा शॉट, जिसे वह आम तौर पर बहुत अच्छा खेलते हैं। हालांकि, इस बार गेंद डीप मिडविकेट की तरफ हवा में गई। डेविड वार्नर ने डीप मिडविकेट से गेंद की ओर दौड़ना शुरू किया। उन्होंने 20 मीटर की  दूरी तय करने के बाद बेहतरीन डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया।

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

5 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। खतरनाक रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर थे और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयर दिख रहे थे। ऐसे में हार्दिक की छोटी गेंद पर गुरबाज ने पुल शॉट खेला। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर जा रही थी, लेकिन बीच में शार्दुल आ गए। उन्होंने स्क्वॉयल लेग बाउंड्री के किनारे कैच पकड़ा, लेकिन वह बाउड्री की तरफ गिरने लगे। ऐसे में उन्होंने गेंद को हवा में उछाला, बाउंड्री के बाहर जाकर अपना संतुलन सही किया और फिर बाउंड्री के अंदर आकर कैच पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इकरम अलाखिल

6 of 6
इकरम इलाखिल - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर इकरम अलाखिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन कैच पकड़ा। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के आउट होने के बाद, रचिन रवींद्र और विल यंग ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। रवीन्द्र भी थोड़ी देर बाद आउट हो गए, लेकिन विल यंग बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार दिख रहे थे। हालांकि, उन्होंने चौका लगाने के प्रयास में गलती की और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जा रही थी। ऐसे में विकेटकीपर इकरम ने शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें