फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह से डरे कीवी खिलाड़ी, सीफर्ट ने बताया खतरनाक तो गप्टिल ने तीन मैचों के लिए मांगी दुआ

Tue, 28 Jan 2020 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल दोनों ही कीवी खिलाड़ियों ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ़ की है। सीफर्ट ने जहां कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की विविधतापूर्ण गेंदबाजी को समझना मुश्किल है और उनकी टीम को अगर टी-20 सीरीज में वापसी करनी है तो उसे भारत से सीखना होगा कि परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाया जाता है। वहीं गप्टिल ने बुमराह को बेस्ट गेंदबाज बता दिया।

भारत ने रविवार को आकलैंड में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई। बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 132 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने लोकेश राहुल (57*) और श्रेयस अय्यर (44) की मदद से 17.3 ओवरों में तीन विकेट पर जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन

2 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
सीफर्ट ने कहा, ‘यहां तक कि पहले मैच में भी बुमराह ने धीमी गेंदे की। अमूमन डेथ ओवरों में गेंदबाज सीधी लाइन पर गेंद करता है। इसके अलावा यार्कर करता है। वह अपनी गेंदों में काफी बदलाव करते हैं और उन्हें खेलना मुश्किल है।’ इस मैच में 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘गेंद काफी रुककर आ रही थी जिससे मुश्किलें बढ़ी। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में आपको कुछ अवसरों पर विकेटों से हटकर यह देखना होता है कि क्या गेंद सीधी लाइन पर आ रही है। मैं विकेटों पर खड़ा रहने के बजाय कुछ अलग करने में विश्वास करता हूं।’
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे - फोटो : ट्विटर
सीफर्ट ने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया कि कैसे गेंद की लाइन में आकर सही टाइमिंग से उसे खेलना है। धीमे विकेट पर आपको इस तरह का खेल दिखाना होता है। उनकी (गेंदबाजों) लाइन बिगाड़ने की कोशिश करो, अच्छी गेंद पर भी शॉट लगाने के लिए सही स्थिति में आओ। टी-20 क्रिकेट में यह महत्वपूर्ण होता है। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा अच्छी तरह से किया।’ 

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सीफर्ट ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी रहे। सीफर्ट ने कहा, ‘हमने पिछली बार 2-1 से सीरीज जीती थी इसलिए हमें इसे तीन मैचों की सीरीज की तरह लेना होगा लेकिन हमें यह दिमाग में रखना होगा कि पहले दो मैच हर हाल में जीतने हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
सीफर्ट के अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भी बुमराह की गेंदों को खतरनाक बताया है। गप्टिल ने कहा कि डेथ ओवरों में बुमराह के योर्कर, बाउंसर और धीमी गेंदों को खेलना मुश्किल होता है, उन्होंने बुमराह को डेथ ओवर का बेस्ट गेंदबाज बताते हुए एक अजीबोगरीब दुआ भी मांगी। गप्टिल ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि अगले तीन गेम बुमराह के लिए अच्छे नहीं होंगे और वे अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें