फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: विलियमसन ने धोनी को पछाड़ा, पांच अर्धशतक सहित मैच में बने कुल छह रिकॉर्ड

Sat, 25 Jan 2020 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने अपने न्यूजीलैंड दौरे का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट सेना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए साल 2020 के अपने पहले विदेशी दौर पर जीत से शुरुआत की।  ऑकलैंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया और यही कारण था कि मैच में दोनों टीमों के नाम से कई रिकॉर्ड भी जुड़े। ऐसे में आईए जानते हैं उन छह रिकॉर्ड के बारे में जो मैच के दौरान बनें।
विज्ञापन

2 of 7
विलियमसन-टेलर - फोटो : ट्विटर
अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जब एक मैच में पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो, केन विलियमसन, रोस टेलर और इंडिया की तरफ से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अपने-अपने अर्धशतक जमाए।
विज्ञापन

3 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
भारत ने टी-20 मैच में तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। इससे पहले उसने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 और 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

4 of 7
ish sodhi
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी अब भारत के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
भारत ने सबसे ज्यादा चौथी बार 200 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है, साथ ही दूसरी बार बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक आठ बार 200 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
केन विलियमसन - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने मैच में 26 गेंदों में 51 रन बनाए टी-20 करियर का दसवां अर्धशतक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विलियमसन ने धोनी को पीछे छोड़ते हुए बतौर कप्तान टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें