फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद सिराज पहले टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर

Fri, 05 Feb 2021 10:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
कोविड-19 के बुरे दौर से उबरने के बाद भारत में शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला चुना। चार मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम मैनेजमेंट और कप्तान कोहली को कई कड़े फैसले लेने पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने वाले युवा पेसर सिराज ने सभी का दिल जीता था। तीन टेस्ट में कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे। ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब उन्हें प्लेइंग इलेवन तक में जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज - फोटो : instagram@indiancricketteam
कप्तान कोहली पिता बनने के बाद वापसी कर रहे हैं, चोट की वजह से ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई। इशांत शर्मा भी पूरी तरह फिट हो चुके हैं। ऐसे में सिराज की टीम में जगह नहीं बन पाई और उन्हें चेन्नई टेस्ट पवेलियन से बैठकर ही देखना पड़ेगा।

4 of 5
आर अश्विन - फोटो : PTI
चेन्नई की घुमावदार और स्पिन की मददगार पिच पर टीम इंडिया आज तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है। बुमराह के अलावा इशांत शर्मा बतौर पेसर टीम से जुड़े हैं। रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद शाहबाज नदीम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें