फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: बारिश बिगाड़ सकती है पहले दिन का खेल, कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल?

Thu, 20 Feb 2020 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वेलिंग्टन - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 और वनडे के बाद अब बारी है टेस्ट सीरीज की जहां एक बार फिर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत अपने न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है जहां वो जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगा, दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी यानी शुक्रवार से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।  

ऐसे में आईए जानते हैं कि कैसा होगा मौसम और पिच का हाल
विज्ञापन

2 of 4
ind a vs nz a
मौसम का हाल
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में तेज गति से हवा के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को बारिश होने के 70 प्रतिशत संभावना है। वहीं शनिवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
पिच रिपोर्ट
तेज हवाओं की वजह से वेलिंग्टन को विंडी वेलिंग्टन भी कहा जाता है। ऐसे में यहां फ्लैट पीच पर शुरुआती कुछ घंटों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। वेलिंग्टन की पिच शुरुआती दिनों में बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी करती है लेकिन बाद में बल्लेबाजों की मददगार हो जाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
पिच रिकॉर्ड
मैदान में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को हमेशा से फायदा होता रहा है। आंकड़ों की मानें तो यहां कुल 52 टेस्ट मैच खेले गए हैं जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 और दूसरी बल्लेबाजी वाली टीम ने 22 मुकाबले जीते हैं। इस मैदान पर शुरुआती दिनों में जहां गेंदबाजों की अधिक मदद मिलती है वहीं आखिरी दिनों में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें