फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने रचाई विदेशी युवती से शादी, लेकिन लोग दे रहे हैं मोहम्मद शमी को बधाई

Tue, 24 Sep 2019 04:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ईश सोढ़ी ने रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में जन्में न्यूजीलैंड के स्पिन गेदबाज ईश सोढ़ी ने हाल ही में शादी कर ली। ईश सोढ़ी ने पंजाबी रिवाज से ऑकलैंड के तकनिनी के सुप्रीम सिख सोसाइटी गुरुद्वारा में एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर एंजेलिना वैन रोजमेलन से शादी रचाई। सोढ़ी की शादी की फोटो को देखकर भारतीय फैंस उन्हें मोहम्मद शमी समझ बैठे और बधाई देने लगे। भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ईश सोढ़ी अपने डेब्यू के बाद से ही न्यूजीलैंड की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ईश सोढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया
सोढ़ी न्यूजीलैंड की विश्व कप 2019 टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच विश्व कप में खेलने को मिल पाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ साल 2013 में किया था। तब से ही वह न्यूजीलैंड टीम के एक अहम सदस्य बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ईश सोढ़ी ने रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि, सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है।  उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। जब वह महज चार साल के थे, तभी उनका परिवार ऑकलैंड में बस गया था। साल 1996 में ऑकलैंड में शिफ्ट होने के बाद ईश सोढ़ी ने क्रिकेट को अपना करियर चुना और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

4 of 4
ish sodhi
ईश सोढ़ी की शादी की फोटो ने कई भारतीय क्रिकेट फैंस को चकमा दे दिया। दरअसल, पगड़ी पहने हुए ईश सोढ़ी की शक्ल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से मिल रही है। ईश सोढ़ी  की पत्नी एंजेलिना की बात करें तो वो एचआर मैनेजर हैं।  उन्हें क्रिकेट में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है।  इसका खुलासा ईश सोढ़ी ने खुद भारत में पिछले आईपीएल के दौरान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें