ग्रेटा थनबर्ग (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
ग्रेटा ने अपने भाषण में क्या कहा था?
ग्रेटा ने अपने भाषण में कहा था, 'अगर जलवायु परिवर्तन से जूझने में दुनियाभर के नेता विफल रहे, तो युवा पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मुझे इस समय स्कूल में होना चाहिए, लेकिन हालात की गंभीरता के चलते वह इस मंच पर खड़ी हुई हूं। आपने अपने खोखले शब्दों से मेरा बचपन, मेरे सपने छीन लिए। लोग मर रहे हैं। पर्यावरण ध्वस्त हो रहा है। हम सामूहिक विनाश की कगार पर हैं और आप पैसे और आर्थिक विकास की बात कर रहे हैं। आपकी ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई? 30 सालों के वैज्ञानिक आंकड़े हमारे सामने हैं, लेकिन समस्या से निपटने के लिए राजनैतिक कोशिश और समाधान कहीं नजर नहीं आते। युवा पीढ़ी अब वैश्विक नेताओं की चाल समझने लगी है।'