वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया को नया कोच (अनिल कुंबले) मिल गया है तो अब टीम के कप्तान विराट कोहली एक नए लुक में नजर आएंगे। तीसरी स्लाइड में दिखेगी कोहली का नया हेयर लुक।
Trending Videos
विज्ञापन
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
2 of 7
विराट कोहली
टेस्ट कप्तान विराट कोहली नए कोच के साथ वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करने जा रहे हैं अगले महीने से। टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में कैरेबियाई द्वीप का दौरा करेगी जहां उसे वेस्टइंडीज के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोहली ने यह हेयर स्टाइल जनवरी-मार्च में रखी थी।
विज्ञापन
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Twitter
कप्तान विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं जो अपने खेल के अलावा हेयरस्टाइल और टैटूज के लिए भी जाने जाते हैं। अब उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले एक नया कट बनवा लिया है।
Crew Cut 💪💪
It's been a while #GoodSunday pic.twitter.com/xJKtkgpu5P
— Virat Kohli (@imVkohli) 26 जून 2016
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
4 of 7
विराट कोहली
वेस्टइंडीज दौरे के दौरान विराट कोहली ने स्पोर्टिंग 'क्रू कट' करवा लिया है। कोहली और नए कोच अनिल कुंबले बुधवार को बंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी में दौरे से पहले शुरुआती कैंप में मिलेंगे। बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और अजय शर्मा (क्षेत्ररक्षण कोच) के साथ टीम कैंप में अपनी तैयारियों को अंतिम अंजाम देगी। कैंप 4 जुलाई को खत्म होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में वह कुछ इस स्टाइल में दिखे थे।
विज्ञापन
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
5 of 7
विराट कोहली
बंगलुरू में टीम इंडिया का यह कैंप 4 जुलाई को खत्म होगा और फिर 6 जुलाई को टीम सेंट किट्स पहुंचेगी। टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में विदेशी धरती पर कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। अब कोहली और कुंबले की नई जोड़ी इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश करेगी। कुंबले ने मुख्य कोच बनने के साथ ही अपनी पहली प्राथमिकता विदेशी धरती पर टीम के खराब रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की बात कही थी। आईपीएल में उनका हेयर स्टाइल कुछ ऐसा था।
विज्ञापन
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
6 of 7
विराट कोहली
माना जा रहा था कि 27 साल के युवा टेस्ट कप्तान विराट कोहली की टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ काफी अच्छा संयोजन था, लेकिन अनिल कुंबले के टीम का नया कोच बन जाने के बाद कोहली और शास्त्री की जोड़ी टूट गई। भारत वेस्टइंडीज में पहला टेस्ट 21 जुलाई को एंटिगा में खेलेगा। टीम इंडिया साल 2016 में अपना पहला टेस्ट सातवें महीने में खेलेगी।
तो वेस्टइंडीज में नए हेयर स्टाइल के साथ दिखाई देंगे कप्तान विराट कोहली
7 of 7
विराट कोहली
2016 में टीम इंडिया ने लगातार सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं। पूरे 6 महीने के बाद टीम इंडिया 21 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि इस टेस्ट से पहले भारत 2 वॉर्मअप मैच भी खेलेगा। यह वार्म अप मैच 9-10 जुलाई और 14-16 को खेले जाएंगे। फिलहाल कोहली इस समय आराम फरमा रहे हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से छुट्टी दी गई थी।