फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरा ने दिखाई अपनी फुटबॉल स्किल्स, कोहली-धोनी ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

Thu, 02 Nov 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद संन्यास लिया। नेहरा की इंटरनेशनल क्रिकेट से जीत के साथ विदाई हुई। हालांकि, उन्हें अपने अंतिम मैच में कोई विकेट नहीं मिल सका। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए।
विज्ञापन

2 of 5
आशीष नेहरा - फोटो : bcci
38 वर्षीय नेहरा ने अपने आखिरी मैच का पूरा आनंद उठाया। उन्होंने जबर्दस्त गेंदबाजी तो की ही, साथ ही साथ फील्डिंग में गजब करतब दिखाए। एक समय नेहरा ने क्रिकेट के स्टेडियम में अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाई, जिसे देखकर कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी दंग रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
आशीष नेहरा - फोटो : PTI
दरअसल, कीवी टीम की पारी के दौरान युजवेंद्र चहल द्वारा किए 16वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम साउदी ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेला। नेहरा दौड़कर गेंद के पास पहुंचे और अपने दाएं पैर से उसे रोकने की कोशिश की। नेहरा का यह प्रयास सफल रहा क्योंकि गेंद उछलकर उनके हाथों में चली गयी। उन्होंने जैसे ही गेंद धोनी की तरफ थ्रो की तो विकेटकीपर सहित कोहली यह देखकर दंग रह गए।

How's that for footy skills from our very own Nehraji? What do you make of that @YUVSTRONG12 ;) #INDvNZ pic.twitter.com/YaTeJk5d0t— BCCI (@BCCI) November 1, 2017

4 of 5
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
नेहरा का स्वैग देखकर कोहली ने आश्चर्य जताया और ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यही नहीं कप्तान कोहली के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी नेहरा के इस प्रयास की तालियां बजाकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने नेहरा को अपने कंधे पर बैठाकर ग्राउंड का लैप लगाया। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने नेहरा के साथ फोटो भी खिंचवाई।  वैसे मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने नेहरा को यादगार के तौर पर एक ट्रॉफी भेंट की थी। आखिरी मैच के समय नेहरा का पूरा परिवार दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में मौजूद था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें