फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी ने मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Fri, 24 Nov 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : twitter
हरियाणा के ऑलराउंडर दीपक पूनिया के खिलाफ भारतीय नेवी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।  दीपक पर नेवी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लिए बिना हरियाणा रणजी टीम के लिए मैच खेलने का आरोप है। बता दें कि दीपक पूनिया नेवी में ऑफिसर हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : indian express
24 अक्टूबर को जारी किए गए वारंट में INS अंगरे के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर एमएमएस शेरगिल ने हरियाणा और मुंबई पुलिस को पूनिया की गिरफ्तारी के लिए अधिकृत किया है। कमोडोर एमएमएस शेरगिल ने मुंबई स्थित नवल प्रोवोस्ट मार्शल, कमोडोर ब्यूरो ऑफ सेलर्स को भी पुनिया की गिरफ्तारी के लिए अधिकृत किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : twitter
वारंट में कहा गया, 'दीपक पूनिया का ऐसा कृत्य नेवी एक्ट 1957 के तहत अपराध है और आपको उस दीपक पुनिया AG PO (US), 237169-Y को इंडियन नेवी के किसी शिप पर पूछताछ के लिए और आगे कानून के मुताबिक कार्रवाई करने हेतु लाने के लिए कहा जाता है।' 24 वर्षीय दीपक ने 2014 में नेवी ज्वाइन की थी। इससे पहले वो दो सीजन में सौराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। आपको बता दें कि दीपक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।

4 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : facebook
दीपक पूनिया को यह गिरफ्तारी वारंट इसलिए मिला है क्योंकि पिछले महीने उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से दो मैच खेले थे। द सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड सचिव सत्यव्रत श्योरन ने बीसीसीआई को एक पत्र भेजकर कहा कि दीपक की एनओसी को खत्म किया जाए और उन्हें वापस नेवी में भेजा जाए। 
विज्ञापन

5 of 7
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
इस संस्था के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों ने 2016-17 के लिए NOC ली थी, लेकिन वे उसी दस्तावेज की बदौलत अब भी खेल रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई का कहना है कि पूनिया ने सौराष्ट्र टीम के लिए NOC ली थी, इसलिए वो उसी दस्तावेज के आधार पर उनको खेलने दे सकते हैं। बीसीसीआई पूनिया के दस्तावेजों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : facebook
इधर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि उन्होंने अपने सीनियर अधिकारियों को रणजी ट्राफी के इस सीजन में हरियाणा की ओर से खेलने की जानकारी दी थी। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें कहा कि वे ड्यूटी पर रहते हुए एक दूसरे राज्य के लिए नहीं खेल सकते हैं, अगर उन्हें खेलना है तो उन्हें छुट्टी लेनी चाहिए। तभी वो खेल सकेंगे। इसके बाद पुनिया ने 30 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया, और बाद में छुट्टी बढ़ाने की भी मांग की। लेकिन नेवी ने उनकी छुट्टी नहीं बढ़ाई, और ड्यूटी पर ना लौटने पर उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपक पूनिया - फोटो : facebook
इस मुद्दे पर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड सचिव ने कमेंट करने से इंकार कर दिया है। इंडियन नेवी के जनसंपर्क अधिकारी डीके शर्मा ने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस द्वारा भेजे गये मैसेज का जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें