फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन या सहवाग से नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

Thu, 20 Oct 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
शेन वॉर्न दुनिया से सबसे महान गेंदबाजों में गिने जाते हैं। दुनिया से दूसरे सबसे सफल स्पिनर ने विश्व क्रिकेट में एक अमिट छाप छोड़ी है। दुनिया के हर देश, हर परिस्थिति और हर विरोधी के खिलाफ वॉर्न ने अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

सचिन या सहवाग नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

2 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब शेन वॉर्न भारत के खिलाफ खेलने से घबराते थे। स्पिन बॉलिंग खेलने में माहिर टीम इंडिया के बल्लेबाज वॉर्न के खिलाफ जमकर रन बनाते थे। कई बार यह भी कहा गया कि इस दिग्गज के बुरे सपनों में सचिन तेंदुलकर आते हैं।
विज्ञापन

सचिन या सहवाग नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

3 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : getty
हालांकि जुलाई 2016 में वॉर्न ने खुलासा किया कि वो सचिन तेंदुलकर या वीरेंद्र सहवाग से भी ज्यादा किसी और खिलाड़ी से डरते थे। वॉर्न ने कहा कि इन दोनों दिग्गजों से भी ज्यादा एक खिलाड़ी था, जो बेझिझक स्पिन बॉलिंग को तहस-नहस कर देता था।

सचिन या सहवाग नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

4 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : getty
उस खिलाड़ी का नाम था नवजोत सिंह सिद्धू। वॉर्न ने कहा कि सिद्धू स्पिन बॉलिंग के खिलाफ सबसे आक्रामक खिलाड़ी थे। सिद्धू ने ऐसे खेलते थे कि वो बॉल को मैदान के बाहर ही भेज देंगे। इसी वजह से सिद्धू को ‘सिक्सर सिद्धू’ भी कहा जाता था।
विज्ञापन

सचिन या सहवाग नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

5 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : getty
आज नवजोत सिंह सिदधू 53 साल के हो गए। 1983 से 1999 तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने वाले सिद्धू कॉमेन्ट्री, राजनीति और कॉमेडी में भी हाथ आजमा चुके हैं। सिद्धू ने 51 टेस्ट में 3,202 रन और 136 वनडे में 4,413 रन बनाए हैं। दोनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 15 शतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन या सहवाग नहीं, शेन वॉर्न इस भारतीय बल्लेबाज से डरते थे!

6 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : getty
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सिद्धू टीवी पर भी छाए रहे और फिर 2004 से 2014 तक अमृतसर से लोकसभा सांसद रहे। 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया मगर उन्होंने इस्तीफा देकर नई पार्टी की शुरुआत की। सिद्धू मैदान के बाहर भी अपनी बातों से तीखे हमले करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें