भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को बीते शानिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण औपचारिक चेतावनी मिली है। सैनी को लेवल 1 के नियम का दोषी पाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
नवदीप सैनी
- फोटो : social media
सैनी ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसमें खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के खिलाफ ऐसी भाषा या संकेतों का प्रयोग करना, जो सामने वाले को आक्रामक बर्ताव के लिए उकसा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
सैनी के खाते में एक नकारात्मक अंक भी आया है। यह सैनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच था। इस मैच में वेस्ट इंडीज की पारी के चौथे ओवर के दौरान सैनी ने निकोलस पूरन का विकेट लिया और उन्हें गलत तरीके से विदाई दी।