फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकार्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Mon, 05 Aug 2019 09:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के स्टार बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस एक विकेट के साथ जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जडेजा भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बने। 
विज्ञापन

2 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : getty
बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। वह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। जडेजा के नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 400 विकेट दर्ज हो गए हैं। जडेजा ने ये मुकाम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हासिल किया।
विज्ञापन

3 of 4
जहीर खान - फोटो : getty
भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज जहीर खान हैं। उनके नाम पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 610 विकेट हैं। अब दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा आ गए हैं, जिनके नाम पर अब तक कुल 400 विकेट हो गए हैं। जडेजा बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
रवींद्र जडेजा ने अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 192 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 48 रन देकर सात विकेट रहा है। जबकि एक टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन देकर दस विकेट रहा है। 153 वनडे मैचों में उन्होंने अब तक कुल 176 विकेट उनके नाम दर्ज हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर पांच विकेट रहा है। वहीं टी-20 में जडेजा ने 41 मैचों में कुल 32 विकेट चटकाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें