केंट के ओपनर्स जो डेनली और डेनियल बेल-ड्रमंड ने इंग्लैंड की टी20 लीग (नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट) में 207 रन की साझेदारी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स टूटे, जिसमें केंट ने 11 रन के मामूली अंतर से मैच जीता। अब केंट की टीम नेटवेस्ट ब्लास्ट नॉकआउट स्टेज के क्वालीफाइंग दौर के करीब पहुंच गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेनली
- फोटो : twitter
केंट ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में दो विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में एसेक्स ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन 20 ओवर में वो 5 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। एसेक्स की तरफ से वरुण चोपड़ा ने 59 गेंदों में 116 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
3 of 5
जो
- फोटो : twitter
इससे पहले डेनली ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 66 गेंदों में 11 चौको और 7 छक्कों की मदद से 127 रन की पारी खेली। उन्होंने केंट की तरफ से खेलते हुए अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर (116) को तोड़ दिया। बेल-ड्रमंड 80 रन बनाकर नाबाद रहे। डेनली और बेल के बीच की साझेदारी टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
4 of 5
जो डेनली
- फोटो : twitter
डेनली और बेल ने केंट के किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी 163 रन को भी तोड़ दिया। बता दें कि इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने सरे के खिलाफ द ओवल में 163 रन की साझेदारी की थी।
पता हो कि नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में कुल 18 टीमें खेल रही हैं। नॉर्थ और साउथ के नाम से दो ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में 9-9 टीमों को जगह मिली है। केंट और एसेक्स को साउथ ग्रुप में रखा गया है। केंट की टीम अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि एक्सेक्स की टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है।