फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन डे सीरीज: उप कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका में क्या अपना यह रिकॉर्ड सुधार पाएंगे

Fri, 18 Aug 2017 02:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वन डे में बेहतरीन पारियां खेली है। उन्होंने वन डे में 264 रनों का सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया है। लेकिन श्रीलंका की धरती पर एक दिवसीय मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया है। वहां उनका रिकॉर्ड काफी खराब है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी वन डे मैचों की सीरीज में उनके पास अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है। भारत श्रीलंका की धरती पर रविवार 20 अगस्त से पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगा। 
विज्ञापन

श्रीलंका की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला 

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला था। काफी लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका में खेलने वाले रोहित निश्चित तौर पर अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे। श्रीलंका में रोहित ने 21 मैच की 21 पारियों में 14.78 के मामूली औसत से महज 281 रन बनाए हैं। रोहित यहां एक अर्धशतक ही लगा पाएं हैं। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 69 है। रोहित ने अपने पूरे कैरियर के दौरान श्रीलंका के खिलाफ कुल 37 मैच की 36 पारियों में 35.96 के औसत से 1043 रन बनाए हैं। दो शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। 
 
विज्ञापन

श्रीलंका में रोहित से इस बार बेहतर क्रिकेट की उम्मीद 

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित अब वन डे मैचों में मैच्योर क्रिकेट खेल रहे हैं। 3 बार आईपीएल का ‌खिताब मुंबई इंडियन को अपनी कप्तानी में जिता चुके हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में वन डे मैचों में देश को कई बार बेहतरीन शुरुआत दी है। अभी वह टीम इंडिया के उप कप्तान भी बनाए गए हैं। लिहाजा उनसे अब श्रीलंकाई धरती पर बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद क्रिकेट प्रेमी लगाए बैठे हैं। 
 
विज्ञापन

श्रीलंका के धुर्रे बिखेरते हुए ठोक दिए थे 264 रन 

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित ने 2014 में कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन में  श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली है। यह वर्तमान में किसी बल्लेबाज का वन डे के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर है। कोलकाता में श्रीलंकाई आक्रमण के धुर्रे बिखेरते हुए रोहित ने 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें